Sunday, February 27, 2011

बासंती बयार...

समस्त सम्माननीय, सुधि, स्नेही मित्रों को सादर नमन। बासंती बयार के बीच इस बार प्रस्तुत है दो प्यारे प्यारे प्रेम पगे गीत...
*
१)
निश्छल प्रीत ही शक्ति सच्ची
साथी मनभावन है,
प्रेम हो आधार जिनका
सम्बन्ध वही पावन है।
*
जीवन की बगिया में सुरभित
मधुर एक चन्दन है,
आंच मिले जितनी यह दमके
यह स्वर्ण यही कुंदन है।
*
प्रेम ना हो जिस सीने में
कैसे स्पंदित वह होगा
प्रेम पर ही साँसे चलती
प्रेम ही धड़कन है।
*
२)
लगता क्यूँ है जैसे कोई
रहता दिल के पास है
नज़र भटक रही मन ढूंढे
होती ना ख़त्म तलाश है।
*
अनादी से ज्यों तृषित ह्रदय हो
कैसा यह एहसास है
मदिरा पी, जल गंगा का भी
बुझी ना किन्तु प्यास है।
*
कस्तूरी मृग सा भटक चुका
ना शांत हुई तृष्णा मेरी
प्रेम ही पीना शेष रहा अब
अंतिम मेरी आस है।
*
*******************

"अपनी भाषा, हिंदी भाषा" (हिंदी में लिखें)

एक नज़र इधर भी...