Wednesday, May 19, 2010

"नादान सवाल"

कहते हैं
'वो' जो भी करता है 
सब की भलाई के लिए करता है...

और ये भी सुना है कि
'उसकी' मर्जी के बगैर 
एक पत्ता भी नहीं डोल सकता...

इसका मतलब!!
मेरे मुल्क में 
ये हिंसा, ये खून खराबे 
ये रक्तपात 'उसकी' मर्जी से हो रहे हैं!!!

मगर...
खुदाया मेरे!
इसमें भला किसकी भलाई है ???

***************

"अपनी भाषा, हिंदी भाषा" (हिंदी में लिखें)

एक नज़र इधर भी...